Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपिरान कलियर जा रहा जायरीनों से भरा टेंपो गंगनहर में गिरा, मची...

पिरान कलियर जा रहा जायरीनों से भरा टेंपो गंगनहर में गिरा, मची चीख पुकार

पिरान कलियर जा रहा जायरीनों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पुरानी गंगनहर में जा गिरा। चीख पुकार मचने पर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। इस दौरान पांच साल की एक बच्ची और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बरेली के ओला निवासी एक परिवार के लोग कलियर उर्स में आए थे। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उनकी रुड़की रेलवे स्टेशन से बरेली वापसी के लिए ट्रेन थी। परिवार के लोग एक टेंपो में बैठकर रुड़की रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। जैसे ही टेंपो कलियर-मेहवड़ के बीच पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में वह अनियंत्रित होकर पुरानी गंगनहर में जा गिरा। गंगनहर में टेंपो गिरने से चीख पुकार मच गई। हालांकि इस दौरान गंगनहर में पानी कम होने के चलते राहगीरों की जान बच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments