Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी ने कुंभ आयोजन और अवधि को लेकर संतों...

पीएम मोदी ने कुंभ आयोजन और अवधि को लेकर संतों से की बात, आज हो सकता है बड़ा एलान

हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ के दौरान कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कुंभ के आयोजन और अवधि को लेकर अवधेशानंद गिरी से बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात कर कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील की है।

पीएम ने ट्वीट में लिखा, ”मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।” 

जिसके बाद अवधेशानंद शनिवार को सुबह 11 बजे मीडिया से मुखातिब होने वाले हैं। संभावना है कि वह कुंभ को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments