Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस ने ली यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आरएसएस की मदद

पुलिस ने ली यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आरएसएस की मदद

हरिद्वार। महाकुंभ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का भी सहयोग लिया है। महाकुंभ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए गुरुवार को ओम पुल घाट पर आरएसएस के स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही सभी ने मां गंगा को साक्षी मानकर शपथ ली कि वह महाकुंभ मेले के दौरान अपनी पूरी तन्मयता के साथ सेवा करेंगे। शपथ ली कि वह श्रद्धालुओं की मदद करेंगे। इस दौरान संत मान दास, क्षेत्र संचालक पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सूर्यप्रकाश तोम, प्रांत प्रचारक युद्धवीर सक्षम आनंद प्रकाश मेहरा, नगर प्रचार प्रमुख अमित शर्मा, जिला प्रचारक अमित, हरिद्वार सक्षम के अखिल भारतीय संयुक्त सचिव डॉ. संतोष समेत अन्य लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वर्ष 2010 के कुंभ की तर्ज पर ही अखाड़ों को भूमि आवंटित करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने घाटों का नाम संतों के नाम पर रखने की रिपोर्ट भी मेलाधिकारी मांगी है। 2021 में हो रहे कुंभ में अखाड़ों को भूमि देने का मामला पहले से ही गरमाया हुआ है। मेला प्रशासन सभी अखाड़ों को समान रूप से भूमि देने की बात कर रहा है। इसके बाद तय किया गया कि 2010 में जिस अखाड़े को भूमि मिली, उसे ही 2021 में भूमि दी जाए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी कहा है कि अखाड़ों को 2010 की तर्ज पर भूमि दी जाए।पुलिस ने लिया आरएसएस का सहयोग

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती आठ अप्रैल को नीलधारा स्थित शंकराचार्य नगर स्थित अपनी छावनी में प्रवेश करेंगे। छावनी तक उनकी प्रवेश मंगल यात्रा निकाली जाएगी।पुलिस ने लिया आरएसएस का सहयोग

ज्योतिष, द्वारका एवं शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती दो अप्रैल की शाम हरिद्वार पहुंचे थे। तभी से कनखल स्थित ज्योतिष मठ में प्रवास पर हैं।पुलिस ने लिया आरएसएस का सहयोग

गुरुवार को शंकराचार्य बैंड बाजों के साथ नीलधारा स्थित छावनी में प्रवेश करेंगे। प्रवेश मंगल यात्रा परशुराम चौक से सवा दो बजे प्रस्थान करेगी।पुलिस ने लिया आरएसएस का सहयोग

यात्रा परशुराम चौक से देवपुरा, तुलसी चौक, शिवमूर्ति, कोतवाली, हरकी पैड़ी, भीमगोड़ा होकर चंडी टापू नीलधारा स्थित श्री शंकराचार्य शिविर पहुंचेगी। कुंभ अवधि तक शंकराचार्य छावनी में ही रहेंगे और साधना करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments