Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारफैक्ट्री में अचानक घुसा बाढ़ का पानी, पुलिस ने दिखाई तेजी, 52...

फैक्ट्री में अचानक घुसा बाढ़ का पानी, पुलिस ने दिखाई तेजी, 52 लोगों की बचाई जान

हरिद्वार (बहादराबाद): थाना बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर ग्रांट स्थित उत्तम डिस्टिलरी फैक्टरी में बुधवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बाढ़ का पानी फैक्टरी परिसर में घुस आया। यह घटना करीब साढ़े चार बजे की है, जब कंट्रोल रूम 112 पर सूचना मिली कि फैक्टरी में लगभग 150 लोग फंसे हुए हैं।

सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप राठौर, शांतरशाह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, रात्रि अधिकारी अपर उपनिरीक्षक राकेश सिंह और थाना मोबाइल एचपी-4 पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम द्वारा फायर ब्रिगेड और जल पुलिस को भी तत्काल भेजा गया।

पुलिस व राहत दलों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और फैक्ट्री में फंसे कुल 52 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें 40 फैक्ट्री कर्मचारी और मजदूर तथा 12 ट्रक चालक शामिल थे।

इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ ने बताया कि समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments