Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबहादराबाद नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार...

बहादराबाद नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

हरिद्वार के शिवालिक नगर में सिपाही की आंख फोड़ने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोच लिया। शुक्रवार सुबह सूचना मिले पर पुलिस बहादराबाद नहर पटरी पहुंची तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान बदमाश ने पुलिसकर्मी के ऊपर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 8:30 बजे की है। सुबह बाइक पर सवार दो बदमाश हरिद्वार में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे थे। बहादराबाद में नहर पटरी पर चेतक पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ तो उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने चेतक कर्मियों पर फायर झोंक दिया।

मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी की गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसको अस्पताल भिजवाया गया है। एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। उसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments