Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारबिजली चोरी की जांच करने गई विजिलेंस टीम से ग्रामीणों की हाथापाई,...

बिजली चोरी की जांच करने गई विजिलेंस टीम से ग्रामीणों की हाथापाई, हंगामा

हरिद्वार। बिजली चोरी की जांच करने गई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना पथरी थाना क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव की है, जहां बुधवार सुबह विजिलेंस टीम छापेमारी करने पहुंची थी।

जानकारी के अनुसार टीम ने गांव के दो-तीन घरों में बिजली चोरी की जांच की। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने विजिलेंस टीम को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और हंगामा खड़ा हो गया।

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और टीम को सुरक्षित बाहर निकाला।

ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रही है। पथरी थाना अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments