Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- धैर्य रखें, पार्टी समय आने...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- धैर्य रखें, पार्टी समय आने पर सबको देगी जिम्मेदारी

रुड़की: प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद से प्रदेश का लगातार भ्रमण कर रहे महेंद्र भट्ट दूसरे दिन भी रुड़की में कार्यकर्त्ताओं से मिले। मंगलौर एवं नारसन में कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार दायित्व का वितरण करेगी। कार्यकर्त्ता धैर्य बनाएं। साथ ही निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं को ही जिम्मेदारी मिलेगी।

बुधवार को रुड़की में जिला महामंत्री आदेश सैनी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वह लगातार संगठन में रहे हैं। हरिद्वार में उन्होंने पहले भी काम किया है।

इस बार के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार से आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है। पार्टी स्तर पर इसकी समीक्षा हो चुकी है। वह भी कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने के लिए मंडलों में जा रहे है।

बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर दायित्व संभाल रहे कार्यकर्त्ताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जो कि कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है। यहां पर संगठन तय करता हैं कि किस कार्यकर्त्ता से कब कौन सा कार्य लेना है।

हरिद्वार से कोई भी विधायक कैबिनेट में ना होने पर उन्होंने कहा कि इस पर भी विचार विमर्श चल रहा है। अभी सरकार के गठन को कुछ महीने ही हुए हैं। इसलिए धैर्य बनाए रखने की जरूरत हैं।

उन्होंने कहा कि सभी को संगठित होकर पार्टी के लिए काम करना है। भाजपा एकमात्र ऐसा दल हैं जहां पर 365 दिन कार्यकर्त्ता काम करता है। जनता के बीच में रहकर सेवा करने का काम भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता ही कर रहा है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को वह मंगलौर मंडल के नारसन एवं लक्सर में कार्यकर्त्ताओं से मिलेंगे। इस मौके पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, पवन तोमर, शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, अभिषेक चंद्रा, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments