Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को आज मिलेगी टाटा मोटर्स की तरफ से...

भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को आज मिलेगी टाटा मोटर्स की तरफ से कार

हरिद्वार। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को आज टाटा मोटर्स की तरफ से कार भेंट की जाएगी। रुड़की के शोरूम में कंपनी के अधिकारी वंदना को कार भेंट करेंगे।

पांच लाख रुपये का चेक भी दिया जाएगा
वहीं राज्य सरकार की ओर से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर वंदना को पांच लाख रुपये का चेक भी दिया जाएगा। वंदना शुक्रवार को लौट जाएंगी। इससे पहले वंदना कटारिया को प्रदेश सरकार की ओर से 25 लाख रुपये दिए गए थे। 

राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया 
ग्राफिक एरा डीम्ड विवि ने भी उन्हें 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया था। वंदना को उत्तराखंड सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।

कौन बनेगा करोड़पति शो में पूछा गया वंदना से जुड़ा सवाल
टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर वंदना ने इतिहास रचा था। वंदना कटारिया पर कौन बनेगा करोड़पति शो में भी 40 हजार रुपये का सवाल पूछा जा चुका है।

रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बनी हैं।

2004 में वंदना कटारिया के साथ उत्तराखंड सब जूनियर टीम में नेशनल गेम तक खेल चुकी हैं। उस साल पंजाब के कपूरथाला में हुए नेशनल गेम में पहली बार वंदना को डिफेंस से हटाकर फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में खिलाया गया था। इसके बाद वंदना ने पीछे मुड़कर नहीं दिखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments