Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमहिला ने दी मेयर के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर, मचा बवाल

महिला ने दी मेयर के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर, मचा बवाल

रूड़की। रुड़की मेयर गौरव गोयल और कई पार्षदों ने समर्थकों के साथ महिला द्वारा छेड़छाड़ की तहरीर देने पर गंगनहर कोतवाली का घेराव कर दिया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। मेयर ने आरोप लगाया कि महिला और उसका पति उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। आरोप लगाया कि जो महिला ने तहरीर दी है वह पूरी तरह गलत है।

गंगनहर कोतवाली का घेराव

मेयर ने आरोप लगाया कि दोनों उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे हैं। मेयर ने दम्पती के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही महिला की ओर से दी गई तहरीर की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मेयर और महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गंगनहर कोतवाली का घेराव

महिला का आरोप है कि मेयर ने उसके पति को जेल से छुड़ाने का बहाना बनाकर कैंप कार्यालय में बुलाकर छेड़खानी की है। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, मेयर ने महिला और उसके पति पर छवि खराब करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेयर गौरव गोयल ने 22 दिसंबर को उसके पति को अपने घर बुलाया था।

साथ ही उनके साथ मेयर और परिवार ने मारपीट कर दी थी। आरोप लगाया कि मेयर ने झूठे केस में पति को जेल भिजवा दिया था। इसी बीच 25 दिसंबर को मेयर ने एक व्यक्ति से संदेश भिजवाया कि अगर वह पति को जेल से छुड़वाना चाहती है तो कैंप कार्यालय पर आकर मिले। इस पर वह अपनी सास के साथ मेयर के कैंप कार्यालय पहुंची।

गंगनहर कोतवाली का घेराव

कैंप कार्यालय में मेयर ने सास को बाहर बैठा दिया और अकेले में बात करने की बात कही। आरोप है कि मेयर ने पति को जेल से छुड़ाने के बहाने छेड़खानी कर दी। शोर मचाकर वह किसी तरह वहां से अपनी सास को लेकर घर पहुंची। जब पति जेल से बाहर आए तो उसने सारी बात बताई। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments