Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमहिला से ठगी करने वाले आरोपी की धुनाई

महिला से ठगी करने वाले आरोपी की धुनाई

बैंक से नकदी निकालकर ले जा रही महिला से ठगी करने के शक पर युवक को राहगीरों ने पकड़ लिया। आरोपी की धुनाई कर उसके पुलिस के हवाले कर दिया।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल सेक्टर एक में स्थित इलाहाबाद बैंक से बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग महिला नकदी निकालकर जा रही थी। बैंक के बाहर बुजुर्ग ने शोर मचाया कि एक युवक को रकम गिनने के लिए दी थी। लेकिन युवक ने रकम गिनते हुए कम कर दी। बुजुर्ग के शोर मचाने पर राहगीर एकत्र हो गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक की जमकर धुनाई भी की। वहीं बुजुर्ग महिला से लूट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जिसके बाद पता चला कि बुजुर्ग के पास रकम पूरी है, उसने रुपए गिनने के लिए युवक को दिए थे। युवक को रानीपुर पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बुजुर्ग महिला को गलतफहमी हुई थी। रुपये पूरे मिलने पर महिला घर चली गई। युवक से पूछताछ कर रहे है, वह ज्वालापुर का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments