Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की में एक माह से संदिग्ध बुखार का प्रकोप, एक महिला की...

रुड़की में एक माह से संदिग्ध बुखार का प्रकोप, एक महिला की मौत, 100 ग्रामीण पीड़ित

रुड़की : रुड़की के शंकरपुरी गांव में संदिग्ध बुखार का प्रकोप है। यहां बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई है। गांव में बुखार से बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित हैं। कई ग्रामीणों में डेंगू रैपिड पॉजिटिव आ चुका है। दो दिन से स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में डेरा डाले हुए हैं।

महिला की मौत के बाद से गांव में दहशत
रविवार को 100 बुखार पीड़ित ग्रामीणों के खून के सैंपल लिए गए थे, जिनकी एलाइजा जांच कराई जा रही है। जिस महिला की मृत्यु हुई है उसका भी ब्लड सैंपल लिया गया था। अभी उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। 35 वर्षीय महिला संगीता की मौत के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि गांव में पिछले एक माह से बुखार का प्रकोप है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से गांव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। अखबारों में खबर छपने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है। अभी भी गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं शुरू कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments