Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुड़की में दो स्थानों पर मिले शव, नोच रहे थे जानवर, नहीं...

रुड़की में दो स्थानों पर मिले शव, नोच रहे थे जानवर, नहीं हुई शिनाख्‍त

रुड़की। रुड़की शहर में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को दिन निकलते ही दो अज्ञात शव मिलने के साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है। 

दोनों की शवों की शिनाख्‍त नहीं हो पाई

मंगलवार को सुबह के समय भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि करौंदी स्थित टोल प्लाजा के समीप एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जिस पर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेज दिया गया है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की तलाशी ली गई है, लेकिन कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इस संबंध में आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है। 

कुत्ते नोच रहे थे शव 

दूसरा शव गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामनगर के परिसर में दीवार से सटा हुआ मिला जो पुराना था और उसे कुत्ते नोच रहे थे। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस शव की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments