Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधरुड़की सिविल अस्पताल से विचाराधीन बंदी फरार, हरिद्वार की जेल से ऑपरेशन...

रुड़की सिविल अस्पताल से विचाराधीन बंदी फरार, हरिद्वार की जेल से ऑपरेशन के लिए किया गया था रैफर

रुड़की: हरिद्वार की रोशनाबाद जेल से ऑपरेशन के लिए लाया गया विचाराधीन कैदी सिविल अस्पताल से फरार हो गया। घटना के समय जेल का एक कांस्टेबल उसकी सुरक्षा में तैनात था।घटना के बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली है। पूरे जिले की पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में नन्हे (36) चोरी के मामले में बंद है। पिछले कुछ समय से वह हर्निया की बीमारी से परेशान चल रहा है। हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं होने के चलते उसे मंगलवार को सिविल अस्पताल रुड़की के लिए रेफर किया गया था। रुड़की के सिविल अस्पताल में उसका ऑपरेशन होना था। इसलिए उसे एक वार्ड में भर्ती किया गया था इस वार्ड में उसकी निगरानी के लिए रोशनाबाद जेल के कांस्टेबल नवीन कुमार को लगाया गया था।

गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे विचाराधीन कैदी नन्हे अपने हाथ से हथकड़ी निकालकर वहां से फरार हो गया। इसी बीच कांस्टेबल को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पूरे जिले की पुलिस हरकत में आई। शहर से देहात तक फरार विचाराधीन कैदी की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments