Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिरूड़की नगर निगम चुनावः मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याषी आगे

रूड़की नगर निगम चुनावः मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याषी आगे

सांकेतिक तस्वीर

रूड़की। रुड़की नगर निगम चुनाव के बाद आज सुबह आठ बजे से बीएसएम कॉलेज में मतगणना की जा रही है। मतगणना के बाद आज ही मेयर समेत पार्षद पदों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना चार चरणों में होगी।
लाइव अपडेट
पहला चरणः वार्ड 1 से अंजू (बसपा), वार्ड 2 से राजेश्वरी (बीजेपी), वार्ड 3 से देवकी जोशी(निर्दलीय), वार्ड 5 से दया शर्मा(बीजेपी), वार्ड 6 से राखी शर्मा(बीजेपी), वार्ड 7 से बेबी खन्ना(निर्दलीय), वार्ड 8 विरेन्द्र गुप्ता (निर्दलीय), वार्ड 9 से मयंक पाल(बीजेपी), वार्ड 10 से प्रमोद पाल (निर्दलीय), वार्ड 11 से विवेक चैधरी(बीजेपी) और वार्ड 12 सचिन चैधरी (निर्दलीय), विजयी रहे।
मेयर पद पर पहले चरण में निर्दलीय प्रत्याशी गौरव गोयल 900 वोट से पहले नम्बर पर चल रहे हैं। गौरव गोयल को 6076, भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता(5268) दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी रिशु राणा(3606) तीसरे नम्बर पर चल रहे हैं।
मेयर के यह प्रत्याशी हैं मैदान में
मयंक गुप्ता- भाजपा
राजेंद्र बाडी- बसपा
रिशु राणा- कांग्रेस
गौरव गोयल- निर्दलीय
अब्दुस्सलाम- आम आदमी पार्टी
आदेश त्यागी- निर्दलीय
सुभाष सैनी- निर्दलीय
दीपक कुमार- निर्दलीय
स्वाति कालरा- निर्दलीय

नोटः निर्दलीय प्रत्याशी चंद्र प्रकाश बाटा ने भाजपा को समर्थन दे दिया था।
64.47 फीसदी हुआ था मतदान
बता दें कि बीते शुक्रवार को रुड़की नगर निगम के चुनाव में 64.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मेयर के 10 और पार्षदों के 212 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया था। हालाँकि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कम मतदान हुआ है। पिछली बार 65 फीसदी मतदान हुआ था।

वहीं आज होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments