Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरूड़की में भाजपा नेता ने समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर की पोस्ट...

रूड़की में भाजपा नेता ने समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर की पोस्ट तो मिलने लगी जान से मारने की धमकी, दी तहरीर

रूड़की। रूड़की में भाजपा नेता गौरव त्यागी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है कि उन्हें फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। बुधवार को अन्य पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।

नुपूर शर्मा के समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर की थी कुछ पोस्ट
गौरव त्यागी ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने पार्टी की निलंबित नेता नुपूर शर्मा के समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर कुछ पोस्ट की थी इसके बाद उनको कई नंबरों से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।

उदयपुर में हत्या के बार से स्वजन चिंतित
पहले भी वह इस संबंध में पुलिस को सूचना दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कार्यवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व द्वारा पिछले दिन उदयपुर में एक युवक की हत्या करने के बाद से उसके स्वजन सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लिहाजा पुलिस से संबंध में कड़ी कार्रवाई करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments