Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधव्यापारी से दो लाख रुपये लेकर निकले सांसद प्रतिनिधि के भाई लापता

व्यापारी से दो लाख रुपये लेकर निकले सांसद प्रतिनिधि के भाई लापता

हरिद्वार। रुड़की के एक व्यापारी से दो लाख रुपये लेकर घर के लिए निकले सांसद प्रतिनिधि के भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव निवासी जितेंद्र चौधरी और उनके भाई सुभाष चौधरी आढ़त व्यवसाय का कार्य करते हैं। जितेंद्र चौधरी भाजपा में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी और हरिद्वार सांसद के प्रतिनिधि भी हैं। उनके छोटे भाई सुभाष चौधरी 14 दिसंबर को रुड़की के एक व्यापारी से अपना भुगतान लेने के लिए गए थे।
बताया जाता है कि सुभाष लगभग तीन बजे अनाज मंडी से व्यापारी की दुकान से दो लाख रुपये लेकर एक बैटरी रिक्शा में बैठकर लक्सर की बस पकड़ने के लिए निकले थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। उनके फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments