Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डशरारती तत्वों ने तोड़ा डा. आंबेडकर का बोर्ड, भीम आर्मी और आजाद...

शरारती तत्वों ने तोड़ा डा. आंबेडकर का बोर्ड, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने किया हंगाम

रुड़की। हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफ नगर गांव के बाहर कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का पोस्टर और बोर्ड तोड़ दिया। इस बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि हंगामा कर रहे व्यक्तियों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments