Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरशाहबाद मारकंडे की टीम ने 2-1 से जीतकर खिताब पर कब्जा किया

शाहबाद मारकंडे की टीम ने 2-1 से जीतकर खिताब पर कब्जा किया

हरिद्वार। संवाददाता। हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय में आयोजित पाँच दिवसीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट का समापन हो गया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शाहबाद मारकंडे की टीम ने एनईआर वाराणसी को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुँचे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरुस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान मदन कौशिक ने दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि गुरुकुल हॉकी मैदान से मेजर ध्यानचंद जैसे कई महान खिलाड़ी खेले और हॉकी में देश का नाम रोशन किया। साथ ही मदन कौशिक ने कहा कि गुरुकुल प्रबंधन की मांग पर आने वाले समय में जल्द ही इस मैदान को एस्ट्रो ट्रफ टेक्निक वाले मैदान के रूप में विकसित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments