हरिद्वार से जल उठाने के बाद शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर लगातार रवाना हो रहे हैं। इस बीच दिल्ली की भाजपा विधायक पूनम भारद्वाज ने कांवड़ यात्रा में भाग लिया। भगवान शिव में अटूट आस्था लिए श्रद्धालु नंगे पांव जल उठाकर लगातार अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। आस्था के पथ पर शिवभक्तों का सैलाब दिखा। सुबह बारिश के बीच भी शिवभक्तों के कदम आगे बढ़ते रहे।
हर-हर महादेव, बम बम भोले के जयघोष के साथ शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। हरिद्वार से जल उठाने के बाद शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर लगातार रवाना हो रहे हैं। सावन के बाद अब जैसे-जैसे दिन शिवरात्रि की ओर बढ़ रहे हैं तो कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं का सैलाब भी दिखने लगा है। बुधवार को कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आए।
सड़कें भगवा चोला ओढ़े रही और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजती रही। मन में आस्था लिए शिव रंग में रंगकर श्रद्धालु दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों की ओर बढ़ते रहे। वहीं, पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रही धूप से भी बुधवार को बारिश के बाद कांवड़ियों को राहत मिली।
सांसद ने बरसाए कांवड़ यात्रियों पर फूल

