Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरकी पैड़ी से गंगा जल लेकर गंतव्य की ओर से निकल पड़े...

हरकी पैड़ी से गंगा जल लेकर गंतव्य की ओर से निकल पड़े कांवड़िए, सीएम धामी ने की ये खास अपील

श्रावण के पहले दिन से कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। गुरुवार को कांवड़िए हरकी पैड़ी से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर से निकल पड़े। वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों की बैठक ली।

गुरुवार से शुरू हुई कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लोगों के लिए सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए हमने सभी प्रबंध किए हैं। चंपावत के दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने यहां कार्यक्रम में कहा कि इस बार लगभग पांच करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। कहा कि हम कांवड़ यात्रियों से प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने की भी अपील करते हैं।

दूसरी ओर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा चुनौतीपूर्ण है। पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी संयम के साथ ड्यूटी करेंगे। संवेदनशील और अत्यधिक यात्री दबाव वाले क्षेत्रों के अलावा बार्डर पर 24 घंटे अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की तैनाती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments