Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरहरिद्वारः पार्षदों ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी तो मेयर के पति ने मुंडवाया...

हरिद्वारः पार्षदों ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी तो मेयर के पति ने मुंडवाया सिर


हरिद्वार। तीन पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा ज्वॉइन की तो इस बात से गुस्साए हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा के पति ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर नगर निगम में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया।

विरोध स्वरूप अशोक शर्मा ने आज सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सिर मुंडवाया। बता दें कि कांग्रेस के तीन पार्षदों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर ली। इसके बाद अब कांग्रेस में 16 पार्षद शेष रह गए हैं, जबकि भाजपा में पार्षदों की संख्या 42 हो गई है।

ज्वॉइनिंग के बाद बागी पार्षद ने मेयर पर निशाना साधा तो मेयर ने सत्ता के लालच में चले जाने पर जनता का अपमान करना बताया। खन्नानगर स्थित शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आवासीय कार्यालय पर मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक के नेतृत्व में इंद्रा बस्ती के पार्षद विकास कुमार और बिल्वकेश्वर वार्ड से प्रत्याशी रहे विक्की कोरी ने भाजपा ज्वॉइन की थी।

ज्वॉइनिंग कर पार्षद विकास कुमार ने कहा था कि मेयर के कार्य संतोषजनक नहीं है, जिससे क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। मुकेश कौशिक व मंडल अध्यक्ष कामिनी सड़ाना ने बताया कि अभी कांग्रेस के अन्य पार्षद उनके संपर्क में हैं।

मदन कौशिक

इस पर मेयर अनीता शर्मा ने आरोप लगाया है कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को अगले विधानसभा चुनाव में हार निश्चित नजर आने से मेयर को कमजोर करने के लिए कांग्रेस के पार्षदों को धनबल पर भाजपा में शामिल करा रहे हैं। 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी ने दूसरी पार्टी के पार्षदों को तोड़ा है। जनता इसका माकूल जवाब देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments