हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार साजिद अंसारी ने अपनी उम्मीदवारी छोड़ दी है। वह बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डाक्टर यूनुस अंसारी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इससे हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोट के बंटवारे को लेकर जो समीकरण साधे जा रहे थे, वह पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बदली परिस्थितियों में इस क्षेत्र के चुनाव पर इसका असर पड़ेगा। समाजवादी पार्टी को इससे तगड़ा झटका लगा है।

