Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार बेस हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भरा पानी, पीपीई किट पहनकर...

हरिद्वार बेस हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भरा पानी, पीपीई किट पहनकर कर्मचारी वार्ड को कर रहे है साफ

राज्य में कल से लगातार हो रही बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है । कहीं बादल फटे हैं तो कहीं राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं । वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में भी बारिश ने जमकर कहर बरपाया  ,यहां स्थित बेस हॉस्पिटल में पानी भर जाने से संकट खड़ा हो गया । गौरतलब है कि कोरोना को लेकर सरकार और योग गुरु बाबा रामदेव की पंतजलि द्वारा पावन धाम में अस्थाई बेस हॉस्पिटल तैयार किया गया है।

ड्रेनेज व्यवस्था सुचारू न होने से यहां पानी भर गया। वही इस हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में पानी भर जाने से यहां काम कर रहे डॉक्टरों के साथ ही वार्ड में इलाज करा रहे कोरोना के रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन पीपीई किट पहने आईसीयू वार्ड से पानी हटाते हुए नजर आए, यह नजारा देख स्वास्थ्य महकमे द्वारा की गई व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गई ।

बुधवार शाम से हो रही बारिश के चलते हरिद्वार नगर में कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति बन गई है । हर वर्ष बरसात के दौरान नगर निगम द्वारा ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के दावे किए जाते हैं मगर इस बार मानसून से पूर्व ही बारिश ने लोगों के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments