Tuesday, March 10, 2026
Homeहरिद्वारहरिद्वार: महंत नरेंद्र गिरि ने मासूम के हत्‍यारों को फांसी की सजा...

हरिद्वार: महंत नरेंद्र गिरि ने मासूम के हत्‍यारों को फांसी की सजा देने की करी मांग

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि ने हरिद्वार की मासूम बिटिया जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी, के हत्यारों-आरोपितों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि धर्मनगरी में इस तरह के अपराध शर्मसार करने वाले हैं और इस तरह के अपराध करने वाले आरोपितों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि वहां ऐसी व्यवस्था विकसित करें, जिससे अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हो और वह इस किस्म का अपराध करने से डरें।

बात दें कि हरिद्वार शहर के ऋषिकुल क्षेत्र में लापता हुई बच्ची का शव पड़ोसी के घर में तीसरी मंजिल से बरामद हुआ। इसके बाद परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। आरोपित के घर में तोड़फोड़ भी की गई। देर रात तक पुलिस परिवार वालों को शांत करते हुए मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। वहीं, अगले दिन आक्रोशित भीड़ ने रविवार रात आरोपित के घर में घुसकर बाइक फूंक डाली थी। पुलिस ने बच्ची का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म कर हत्या करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने कई घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया था। तनाव को देखते हुए ऋषिकुल क्षेत्र पीएसी तैनात की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments