Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारहरिद्वार में भूस्खलन से रेलवे ट्रैक बाधित, ट्रेनों की आवाजाही ठप

हरिद्वार में भूस्खलन से रेलवे ट्रैक बाधित, ट्रेनों की आवाजाही ठप

हरिद्वार | हरिद्वार में सोमवार सुबह भीमगोड़ा काली मंदिर टनल के पास अचानक भूस्खलन हो गया। इस हादसे में भारी मात्रा में मलबा रेलवे ट्रैक और मंदिर परिसर में आ गिरा, जिससे हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जब तक ट्रैक पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता, तब तक देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ही रोका जाएगा।

गौरतलब है कि यह इलाका पहले भी भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित रहा है। पिछले महीने 5 अगस्त को भी इसी स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ था, जिसमें दो बाइक सवार मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे थे। उस समय भी रेल सेवाएं कई घंटे बाधित रहीं थीं।

रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन सतर्क हैं और यात्रियों से अपील की गई है कि वे बिना पुष्टि के यात्रा न करें। वैकल्पिक व्यवस्थाओं और स्थिति की ताजा जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क में रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments