Monday, March 9, 2026
Homeअपराधहरिद्वार में मासूम की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

हरिद्वार में मासूम की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी से दिन के समय लापता हुई मासूम की गला  घोंटकर हत्या कर दी गई। मासूम की लाश अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर बने तीन मंजिला भवन के एक कमरे में मिली। गले में रस्सी पड़ी थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा  रही है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और घर के बाहर खड़ी कार को तोड़ डाला। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। यह दोनों इसी कमरे में  किराये पर रहते हैं।

जानकारी के अनुसार एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की नौ साल की बेटी रविवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। करीब तीन बजे वह लापता हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास में खोजने के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो परिवार के लोग मायापुर चौकी पहुंचे और बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी संजीत कंडारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments