Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में 80 साल की दादी का खतरनाक स्टंट, हरकी पैड़ी पर...

हरिद्वार में 80 साल की दादी का खतरनाक स्टंट, हरकी पैड़ी पर पुल से गंगा में लगाई छलांग, जिसने देखा हुआ हैरान

हरिद्वार। गर्मियों में नदी व नहर किनारे अठखेलियां करते युवाओं को आपने जरूर देखा होगा ।लेकिन हरिद्वार में एक 80 साल की दादी ने पुल से गंगा में छलांग लगा कर सबको चौंका दिया। गंगा में कूदने के बाद वृद्वा बिल्कुल युवाओं की तरह तैर कर काफी दूर निकल गई।

हरियाणा की बताई जा रही वृद्वा
वृद्वा का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वृद्वा हरियाणा की बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस को इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गर्मियों के सीजन में हरिद्वार के गंगा घाटों पर काफी भीड़ उमड़ी है। चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्वालुओं के अलावा गर्मी की छुट्टी मनानसे के लिए पर्यटक कई राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

पुल से छलांग लगाती वृद्वा का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल
हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में युवा पुल से छलांग लगाते नजर आ जाते हैं। पुलिस ऐसे युवाओं पर मिशन मर्यादा के तहत कार्रवाई भी कर रही है। इस बीच हरकी पैड़ी ब्रहमकुंड पर पुल से छलांग लगाती एक वृद्वा का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो की भी जांच कराई जा रही हैः पुलिस
इंटरनेट मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया जता रहे हैं। कुछ लोग वृद्वा के इस हैरतअंगेज कारनामें पर उनकी सराहना कर रहे हैं और उनकी फिटनेस की दाद दे रहे हैं। जबकि कुछ जिंदगी से खिलवाड़ बता रहे हैं।
वहीं एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक वृद्वा पुल से छलांग लगाती नजर आ रही है। पुलिस छलाग लगाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करती है, इस वीडियो की भी जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments