Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधअग्निवीर भर्ती में अभ्‍यर्थी की जगह किसी और से दिलवाते थे परीक्षा,...

अग्निवीर भर्ती में अभ्‍यर्थी की जगह किसी और से दिलवाते थे परीक्षा, पुलिस और आर्मी इन्‍टेलिजेंस की टीम ने किया खुलासा

रुड़की : थाना सिविल लाइन पुलिस एवं आर्मी इन्‍टेलिजेंस रुड़की की टीम ने अग्निवीर सेना भर्ती में अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेज बनाकर भर्ती दिखवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने इन सभो को रुड़की बीईजी कैंपस से गिरफ्तार किया है।

यह गिरोह काफी समय से अभ्‍यर्थियों से डेढ़ से दो लाख रुपए लेकर किसी और से उनकी जगह परीक्षा दिलाते थे। हाल ही में कई आरोपित पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंपे गए हैं। इन मामलों में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसके बाद से पुलिस और सेना की इन्‍टेलिजेंस टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई थी। आरोपितों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

पकड़े गए आरोपियों के नाम :

अनूप पुत्र सुक्रमपाल बरोदा सोनीपत हरियाणा
साहिल फोगाट पुत्र सुखवीर सिंह दादरी हरियाणा
राहुल पुत्र शिस्पाल निवासी हिसार हरियाणा
अतुल पुत्र रामतीरथ निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
विमल कुमार पुत्र हरिश्याम निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
अंशुल कुमार पुत्र उजागर निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments