Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआंधी के चलते रुड़की व 213 गांवों की बिजली गुल

आंधी के चलते रुड़की व 213 गांवों की बिजली गुल

रुड़की। रुड़की में रात के समय तेज आंधी एवं बारिश की वजह से रुड़की शहर में सुबह दस बजे तक बिजली गुल रही। हालांकि आधे से अधिक शहर में 10 बजे के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। बिजली की लाइनों पर जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए हैं। कैनाल रोड पर तो खंभे भी तिरछे हो गए हैं। इसके अलावा बिजली की तार भी टूट गई है।

वहीं रुड़की, मंगलौर, रामनगर व भगवानपुर डिवीजन के 213 गांवों की बिजली भी रात से गुल है। बिजली गुल होने के साथ ही शहर से लेकर देहात तक सुबह के समय पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। वहीं हरिद्वार रोड पर एक विशालकाय पेड़ सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरने की वजह से इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने पेड़ों को काटकर यातायात को सुचारू किया। हालांकि पुलिस की ओर से वाहनों को बाईपास से होकर निकाला गया। ऊर्जा निगम के उप महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि रुड़की शहर में तो दोपहर तक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। देहात क्षेत्र में आपूर्ति को सुचारू करने में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि आंधी से काफी नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments