Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधआने-जाने वालों को अश्लील इशारे कर फंसा रही थीं अपने जाल में,...

आने-जाने वालों को अश्लील इशारे कर फंसा रही थीं अपने जाल में, पुलिस पकड़ ले आई थाने

हरिद्वार। हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के आस पास राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तमाम प्रयासों के बावजूद इस क्षेत्र में जिस्मफरोशी का धंधा थम नहीं रहा है। यहां से कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

दरअसल, मायापुर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल ने मुखबिर की सूचना पर महिला कांस्टेबल मोनिका और दीपमाला को साथ लेकर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। रेलवे स्टेशन के गेट के पास चार महिलाएं राहगीरों की तरफ अश्लील इशारें करती नजर आई। पुलिस ने महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपित महिलाएं देह व्यापार में शामिल हैं।

महिलाएं घास मंडी ज्वालापुर हरिद्वार, टपरी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उत्तर प्रदेश, चूना भट्टा के पास थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश और भूपतवाला हरिद्वार की रहने वाली हैं। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।

होटल और गेस्ट हाउस वालों पर कार्रवाई नहीं

पुलिस आए दिन देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं को गिरफ्तार करती है, लेकिन जिस्मफरोशी की जड़ पर वार नहीं कर रही है। रेलवे स्टेशन के आस पास 35 से ज्यादा होटल व गेस्ट हाउस सिर्फ जिस्मफरोशी के भरोसे चल रहे हैं। महिलाएं खुद ग्राहकों को होटल व गेस्ट हाउसों में ले जाती हैं। वहीं, गेस्ट हाउस संचालक भी कमीशन पर इन्हें बुलाते हैं। पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments