Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारआश्रम से भागी दो बच्चियां... पुलिस को बताया- रोज होती है मारपीट,...

आश्रम से भागी दो बच्चियां… पुलिस को बताया- रोज होती है मारपीट, बोली- छोटी बहन को भी मारते हैं बहुत

लक्सर के गांव में निर्धन बच्चों के लिए चल रहे आश्रम से दो बच्चियां सैदाबाद गांव में ग्रामीण के घर पहुंचीं। बच्चियों को डरा सहमा देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को बताया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चियों से जानकारी जुटाई।

शामली की 12 वर्षीय और दिल्ली की छह वर्षीय, दो बालिकाएं भागकर सैदाबाद गांव में ग्रामीण के घर पहुंचीं। बच्चियों ने बताया कि आश्रम में उनकी बुरी तरह से पिटाई होती है। 12 वर्षीय बच्ची ने आश्रम में मौजूद अपनी छोटी बहन से भी मारपीट की बात पुलिस को बताई।

पुलिस ने दोनों बच्चियों के अलावा आश्रम से शामली वाली बच्ची की बहन को अपने साथ ले लिया है। आश्रम संचालिका के पति को भी हिरासत में लिया गया है। संचालिका के साथ ही बच्चियों के परिजन भी बुलाए गए हैं। एसएसआई मनोज गैरोला का कहना है कि बच्चियों के परिजन आ रहे हैं। यदि वे तहरीर देंगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments