Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिउत्तराखंडः उपराष्ट्रपति पहुंचे जौलीग्रांट, रूड़की के लिए हुए रवाना

उत्तराखंडः उपराष्ट्रपति पहुंचे जौलीग्रांट, रूड़की के लिए हुए रवाना

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे उपराष्ट्रपति
रूड़की। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज रुड़की और देहरादून में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे रुड़की के कुंजा बहादरपुर में शहीद स्थल पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में भी वे भाग लेंगे।

आज सुबह साढ़े नौ बजे उपराष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और डीजीपी अनिल रतूड़ी ने एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति यहां से हैलीकॉप्टर द्वारा रुड़की के लिए रवाना हो गए।

कुंजा बहादरपुर गांव में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का दो घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सुबह करीब दस बजे गांव पहुंचेंगे। यहां कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह वापस हेलीकॉप्टर से सीधे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीआईजी अजय रौतेला, डीएम दीपेंद्र चैधरी, एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने बीईजी परिसर में बने हेलीपैड से कुंजा बहादरपुर गांव तक फुल ड्रेस रिहर्सल किया। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था में खामियां होने पर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

कहा कि उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसका विशेष ध्यान रहे। इसके बाद अधिकारियों ने बीईजी परिसर स्थित हेलीपैड का जायजा लिया। इस दौरान दिल्ली से आए सुरक्षा अधिकारियों ने भी हेलीकॉप्टर से लैंडिंग का रिहर्सल कर सुरक्षा का जायजा लिया।

एक शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगे
उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू के शनिवार को प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार की अगुवाई में शुक्रवार को मिनट टू मिनट फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। डीजी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी सतर्क और सजग रहें। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान प्रेमनगर और बल्लूपुर आने और जाने वाला यातायात डायवर्ट रहेगा।

उप राष्ट्रपति शनिवार को प्रेमनगर क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। हेलीकॉप्टर से आईएमए परिसर में उतरने के बाद वीवीआईपी का काफिला सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक जाएगा। डीजी अशोक कुमार ने शुक्रवार को ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस बल को ब्रीफ किया।

डीजी ने कहा कि रूट प्रभारी सुनिश्चित कर लें कि वीवीआईपी फ्लीट के मार्ग पर किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो, ताकि मूवमेंट के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आने पाए। इसके बाद पुलिस बल की मिनट टू मिनट फुल ड्रेस रिहर्सल कराई गई। शाम को पुलिस बल की डी ब्रीफिंग की गई। उप राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान प्रेमनगर और बल्लूपुर का यातायात डायवर्ट रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments