Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएनआईएच कर्मचारी को बाइक सवारों ने मारी गोली, कांवड़ियों की सूचना पर...

एनआईएच कर्मचारी को बाइक सवारों ने मारी गोली, कांवड़ियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

बाइक सवार दो युवकों ने एक एनआईएच कर्मचारी को गोली मार दी। गोली बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई। गंभीर घायल कर्मचारी को अस्पताल भर्ती कराया गया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के श्याम नगर गली नंबर दस निवासी ललित (24) रुड़की एनआईएच विभाग में कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो माह से घर पर नहीं रह रहा था।

वह कलियर क्षेत्र के मेहवड़ गांव में रह रहा था। बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे वह बाइक से श्याममनगर जा रहा था। जैसे ही वह सोलानी पुल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उसकी बाइक रोक ली। युवकों ने ललित पर थूकने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर ललित पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली उसके बाएं कंधे को चीरते हुए निकल गई।

गोली की आवाज सुनकर कांवड़िए मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए एम्स के लिए रेफर कर दिया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की हालत में सुधार होने के बाद पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। साथ ही सोलानी पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments