Sunday, March 8, 2026
Homeस्वास्थ्यएलआइयू कर्मी और छह बच्चों सहित 40 कोरोना पॉजिटिव

एलआइयू कर्मी और छह बच्चों सहित 40 कोरोना पॉजिटिव

रुड़की। कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। रविवार को भी 40 क्षेत्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक एलआइयू कर्मी व छह बच्चे भी शामिल हैं। वहीं मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बंद करा दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार चिकित्सक व चार स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित आए थे।

रविवार सुबह आई कोविड-19 की रिपोर्ट में 36 कोरोना संक्रमित आए हैं। जबकि सिविल अस्पताल में हुई रैपिड जांच में चार कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वेस्ट अंबर तालाब में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां पर सात व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हई है। इसके अलावा गंगा एन्क्लेव में तीन व संजय गांधी कालोनी, हजारा ग्रंट, आदर्श विहार में दो-दो और गांधी नगर, साउथ सिविल लाइंस, रामनगर, मोहनपुरा, दुर्गा कालोनी, भगवानपुर, बीटी गंज, हल्का मोहल्ला मंगलौर, गुरुकुल नारसन में एक-एक व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन संक्रमितों में छह बच्चे भी शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जाएगी। रैपिड निगेटिव, लैब की जांच में पॉजिटिव।

कोविड-19 की रैपिड एंटीजन और लैब की जांच क्षेत्रवासियों को संशय में डाल रही है। एलआइयू के एक कर्मी ने सिविल अस्पताल में पहले रैपिड जांच कराई। जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उसने स्वैब जांच की कराई। जिसका सैंपल जांच के लिए दिल्ली की एक लैब में भेजा गया। इस जांच में वह पॉजिटिव आया है। सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में अंतर आ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments