एसएसपी हरिद्वार ने कांवड़ मेले के सुचारू संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए हर की पैड़ी, बैरागी कैंप और हाईवे का दौरा किया। भ्रमण के दौरान बैरागी कैंप की पार्किंग व्यवस्था का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया गया, ताकि पूरे क्षेत्र पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिन बिंदुओं पर कमियाँ पाई गईं, उनके संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। हाईवे पर यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित पुलिस अधिकारियों को सुचारू यातायात हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हरिद्वार पुलिस कांवड़ मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और जाम मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है।
पुलिस सभी शिव भक्तों से अपील कर रही है कि वे पुलिस द्वारा निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।

