Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त...

प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त की दो मजारें, भारी पुलिस फोर्स तैनात

कनखल थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से दो मजारों को प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहले जमालपुर कला स्थिति स्कूल परिसर में बनी मजार को हटवाया। इसके बाद जगजीतपुर क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने कॉलोनी में बनी मजार को ढहाया गया। मौके पर एडीएम पीएल शाह, लोनिवि, नगर के अधिकारियों के साथ ही भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments