Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकमरे से बदबू आई तो ग्रामीणों ने तोड़ा दरवाजा, अंदर सड़ी हालत...

कमरे से बदबू आई तो ग्रामीणों ने तोड़ा दरवाजा, अंदर सड़ी हालत में पड़ा था मंदिर के सेवादार का शव

रुड़की। रुड़की के एक गांव में मंदिर के सेवादार का शव बरामद हुआ है। बदबू आने पर ग्रामीणों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो उन्हें अंदर सेवादार का शव दिखाई दिया। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।

दरअसल, रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव में ग्रामीणों को बदबू आई तो वे मंदिर के पास बने कमरे में पहुंचे। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था, लेकिन अंदर से तेज दुर्गंध उठ रही थी। उन्होंने कुंडी तोड़कर कमरे के अंदर देखा तो वहां सेवादार का शव सड़ी हालत में पड़ा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

ग्रामीणों के मुताबिक करीब सात-आठ दिन से सेवादार को किसी ने नहीं देखा। उनके कमरे का दरवाजा भी तब से बंद ही था। आपको बता दें कि सेवादार उत्तर प्रदेश के देवबंद थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव का रहने वाला है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments