Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारकस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से दो छात्राएं हुईं गायब, परिजनों ने वार्डन...

कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से दो छात्राएं हुईं गायब, परिजनों ने वार्डन पर लगाए आरोप, किया हंगामा

 

रुड़की के सुल्तानपुर स्थित अकबरपुर ऊद गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास से देर रात दो छात्राएं लापता हो गई। सुबह करीब आठ बजे जानकारी मिलने पर परिजन परिसर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। छात्रावास से छात्राएं गायब होने की सूचना पर शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, कक्षा नाै और कक्षा 10 की दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई हैं। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि आवासीय विद्यालय की वार्डन रात के समय विद्यालय में नहीं रहती है। आवासीय छात्रावास भोजन माता और चौकीदार के भरोसे चल रहा है। लक्सर कोतवाली के एसआई मनोज गैरोला ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments