Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकार्यकर्ताओं में जोश भरने 21 नवंबर को हरिद्वार आएंगे केजरीवाल, करेंगे रोड...

कार्यकर्ताओं में जोश भरने 21 नवंबर को हरिद्वार आएंगे केजरीवाल, करेंगे रोड शो

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 21 नवंबर को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार आएंगे। वह तीर्थनगरी में शो रोड करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे।

बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने प्रेसवार्ता में बताया कि अरविंद केजरीवाल 21 नवंबर को हरिद्वार में रोड शो करेंगे। उन्होंने कहा कि आप पूरे प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का संकल्प ले चुकी है, हरिद्वार के बिना प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का सपना साकार नहीं हो सकता है।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार दौरे के दौरान केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून व उत्तरकाशी में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। जबकि सासंद भगवंत मान ने ऊधमसिंह नगर जिले में किसान संकल्प यात्रा निकाली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हरिद्वार व ऋषिकेश का दौरा किया।

अब बढ़ेंगे आप के पहाड़ दौरे
विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही अब आम आदमी पार्टी पहाड़ी जिलों में अपनी पकड़ बनाने और वोटरों को रिझाने की कोशिशों में जुट गई है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तरकाशी से इसकी शुरुआत कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments