Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुंभ तो समाप्त हुआ , लेकिन उसमें संक्रमित संतो की मौतों का...

कुंभ तो समाप्त हुआ , लेकिन उसमें संक्रमित संतो की मौतों का सिलसिला जारी दो दिन में दो संतो की मौत

हरिद्वार स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पंच परमेश्वर श्रीमहंत मनीष भारती का गुरुवार को एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। श्रीमहंत कोविड संक्रमित थे। उन्हें आठ दिन पूर्व एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने की संत के कोविड संक्रमित होने की पुष्टि की है।
इससे पहले पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी के श्रवणनाथ मठ के अध्यक्ष और एसएमजेएन पीजी कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत लखन गिरी की एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया।श्रीमहंत लखन गिरि कोविड संक्रमित थे और पिछले 10 दिनों से एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे।पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी के श्रीमहंत लखन गिरि को करीब 20 दिन में पहले बुखार और खांसी की शिकायत के बाद जगजीतपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments