Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधकुम्भ फर्जी टेस्टिंग घोटाले में दो अधिकारियों पर गिरी गाज,किये गए निलंबित।

कुम्भ फर्जी टेस्टिंग घोटाले में दो अधिकारियों पर गिरी गाज,किये गए निलंबित।

हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में दो अधिकारियों को निलम्बित किया गया है।आपको बताते चलें कि कुम्भ में एक लाख से ज्यादा फर्जी टेस्टिंग की बात सामने आई थी जिसके बाद जांच में कई सम्बंधित प्राइवेट लैब मालिकों से पूछताछ की गई,जबकि कोर्ट में भी ये मामला अभी चल रहा है हरिद्वार से की गई जांच के बाद सील बन्द रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई ,हालांकि सरकार  ने अभी इस इस रिपोर्ट में क्या सामने आया है कुछ भी सार्वजनिक नही किया है पर इन सब के बीच दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की प्राप्त आख्या दिनांक 16.08.2021 के क्रम में सम्बन्धित फर्मों के साथ गठजोड़ व राज्य को वित्तीय हानि पहुंचाने तथा अनुशासनहीनता व बरती गयी लापरवाही के सम्बन्ध में अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। डा० अर्जुन सिंह सेंगर, तत्कालीन मेला अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार व डा० एन०के० त्यागी, तत्कालीन प्रभारी अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), कुम्भ मेला, हरिद्वार को निलंबित किया गया है।

साथ ही हरिद्वार महाकुम्भ, 2021 में कोविड-19 की फर्जी रैपिड एन्टीजन टेस्टिंग प्रकरण में सम्बन्धित फर्मों के विरुद्ध यथाप्रक्रिया विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत गठित एस०आई०टी० के माध्यम से कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद- हरिद्वार को निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं।

इस कार्यवाही से ये बात तो साबित हो रही है कि इस फर्जी टेस्टिंग घोटाले में अभी कई और नाम सामने आ सकते हैं बस देखना ये है कि अब आगे इसमे कब और क्या कार्यवाही देखने को मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments