Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डक्वारंटीन जाजू के हरिद्वार दौरे पर भाजपा की सफाई

क्वारंटीन जाजू के हरिद्वार दौरे पर भाजपा की सफाई

हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू के सेल्फ क्वारंटीन होने के दौरान हरिद्वार दौरे पर प्रदेश संगठन ने सफाई दी है। पार्टी ने दावा किया कि जाजू क्वारंटीन के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। पार्टी ने कहा कि वे नितांत निजी रूप से हरिद्वार मंदिर में पूजा करने गए थे।

रेड जोन दिल्ली से देहरादून आने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जाजू से क्वारंटीन होने का अनुरोध किया था। उनके अनुरोध पर जाजू ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे और सेल्फ क्वारंटीन हो गए। लेकिन इस बीच हरिद्वार से खबर आई कि जाजू वहां एक मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा। 

मंगलवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि पार्टी प्रभारी श्याम जाजू दिल्ली से उत्तराखंड आने के बाद 12 जुलाई से सेल्फक्वारंटीन में हैं। उन्हें भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेना था।

उसके बाद उनके उत्तराखंड प्रवास में अन्य कार्यक्रम भी थे। लेकिन, मुख्यमंत्री ने कोरोनाकाल में राज्य सरकार के नियमों का हवाला दिया और उनसे क्वारंटीन में जाने का अनुरोध किया? जिसे स्वीकार करते हुए वे सेल्फ क्वारंटीन में चले गए। वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments