Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डखुद को शूट करने वाले रुद्रपुर के परिवहन कर अधिकार जसवीर स‍िंह...

खुद को शूट करने वाले रुद्रपुर के परिवहन कर अधिकार जसवीर स‍िंह ने तोड़ा दम

काशीपुर : खुद को शूट करने वाले रुद्रपुर में परिवहन कर अधिकारी जसवीर सिंह ने इलाज के दौरान बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता को छोड़ गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। जसवीर सिंह की मौत की खबर सुनकर हर किसी की आंखें नम हैं। उनके दोनों बच्चें कनाडा से दिल्ली आज सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं।

केवीआर मुरादाबाद में किए गए थे भर्ती

50 वर्षीय जसवीर सिंह ने बीते दिन मंगलवार की सुबह घर में कनपटी पिस्टल रखकर खुद को गोली मार ली थी। गोली जसवीर के सिर में फंस गई थी। आनन-फानन उन्हें एलडी भट्ट अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने सहोता अस्पताल को रेफर कर दिया। वहां से उन्हें दोपहर को दिल्ली गंगाराम अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन सिर से रक्त अधिक निकलने की वजह से उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के दौरान बुधवार सुबह डॉक्टरों ने सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर मृत घोषित कर दिया

कनाडा से लौट आए बेटे और बेटी

काशीपुर रामनगर रोड स्थित सूरज मेडिकल वाली गली निवासी जसवीर को एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चे हायर एजुकेशन की पढ़ाई कनाडा में कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक पलक और यश पिता के आत्महत्या की कोशिश की जानकारी मिलते ही कनाडा से फ्लाइट पकड़कर बीते रोज ही चल दिए थे। सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह काशीपुर के लिए निकल रहे हैं। जसबीर की एकलौती बहन भी बीती रात पंजाब से काशीपुर पहुंच चुकी हैं। पुलिस ने केवीआर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहां परिजनों और जानने वालों का तांता लगा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments