Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डगुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हरकी पैड़ी गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। देश के अलग अलग राज्यों से धर्मनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर अपने गुरुजनों का लिया आशीर्वाद। हरकी पैड़ी गंगा घाट पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से गंगा घाट पर पुलिस बल भी तैनात दिखा।

इधर, बुधवार को कांवड़ यात्रा से एक दिन पहले ही हरिदार हरकी पैड़ी घाट से गंगा जल लेकर कांवड़िए अपने गंतव्य को निकले। सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतार कांवड़ पटरी और हरकी पैड़ी के आसपास देखी गई। हर तरफ भोले बम की जयकारों से सड़कें गूंजती रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments