Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डघर पहुंचते ही मां से लिपट रोई; बोली- मुझे हिम्मत देने वाला...

घर पहुंचते ही मां से लिपट रोई; बोली- मुझे हिम्मत देने वाला चला गया

हरिद्वार/देहरादून। हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया के स्वागत के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ ही नोटों की माला भी तैयार थी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनके स्वजन, खेल प्रेमी और राजनीतिक हस्तियां उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थे। जैसे ही वंदना एयरपोर्ट से बाहर निकलीं उनको देखने के लिए खेल प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच वंदना अपनों के गले लगी और फिर उन्होंने सभी का अभिनंदन किया। वहीं, दूसरी ओर घर पहुंचते ही मां के गले लग वंदना फफक-फफक कर रो पड़ी और कहा कि मेरी हर असफलता पर मेरी हिम्मत बढ़ा कर मुझे सफलता के लिए दोगुने जोश, मेहनत और उत्साह से तैयारी करने की हौंसला देने वाला चला गया। उन्हें इस तरह मां के गले लग पिता की याद में रोता देख वहां मौजूद हर आंख नम हो गयी और माहौल कुछ देर को गमगीन हो गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments