Saturday, March 7, 2026
Homeहरिद्वारघर में सो रहा डेढ़ साल का बच्चा हुआ लापता, पुलिस में...

घर में सो रहा डेढ़ साल का बच्चा हुआ लापता, पुलिस में हड़कंप


हरीद्वार। घर में सो रहे डेढ़ साल के बच्चे के चोरी होने से परिजनों तथा पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोदा मंडी में टायर पंचर का काम करने वाले सोनू कुमार का डेढ़ वर्षीय बेटा सूरज घर पर सो रहा था। तभी वह अचानक गायब हो गया।
बच्चे की मां जमुना देवी ने बच्चे के न होने पर उसकी तलाश की उसके न मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर एसएसआई विकास भारद्वाज पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को बच्चे के माता-पिता ने बताया कि उसे कोई चोरी कर के ले गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरों को खंगाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments