Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधचलती कार की बोनट पर बैठ हवा से बातें कर रहा था...

चलती कार की बोनट पर बैठ हवा से बातें कर रहा था युवक, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुड़की: झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा में गांव में कार के बोनट पर बैठकर हवा से बात करने वाले दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इसमें से एक युवक कार के बोनट पर बैठा था जबकि दूसरा कार के दरवाजे पर लटका हुआ था। कार पर स्टंट करने का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को चिह्नित कर इनकी धरपकड़ की।

पुलिस के मुताबिक इंटरनेट मीडिया पर पिछले कुछ दिन से एक वीडियो प्रसारित हो रहा था। जिसमें एक युवक कार की बोनट पर बैठा हुआ था तथा दूसरा युवक तेज गति से कार चला रहा था। कार के बोनट पर बैठने वाला युवक हंगामा भी कर रहा था। इसी दौरान किसी ने इनका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था।

जिसके एसएसपी अजय सिंह ने झबरेड़ा थाना पुलिस को दोनों युवकों को चिन्हित करने के आदेश दिए थे। झबरेड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में सारिक निवासी रसूलपुर रुड़की तथा शाहरुख निवासी लाठरदेवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी कार को भी सीज कर दिया है। दोनों युवकों का शांति भंग में चालान किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments