Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछठ और दिवाली के लिए ट्रेनें हुईं फुल, 200 से अधिक है...

छठ और दिवाली के लिए ट्रेनें हुईं फुल, 200 से अधिक है वेटिंग; त्योहार पर घर जाना हुआ मुश्किल

हरिद्वार। यदि आप दीपावली और छठ पर घर जाने की सोच रहे हैं तो आपको एक अदद कंफर्म टिकट के लिए मायूस होना पड़ सकता है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों में एक अदद कंफर्म टिकट को मारामारी है। वाया पटना हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में 150 से 200 के बीच वेटिंग चल रही है।

योगनगरी ऋषिकेश से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस में तो 11 नवंबर को नो रूम की स्थिति है। रेलवे प्रशासन की ओर से त्योहार पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से ही यात्रियों को राहत मिल सकती है। हरिद्वार और आसपास क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग रहते हैं। जो सिडकुल, बहादराबाद, भगवानपुर की औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं।

त्योहारों पर ट्रेन हुई फुल
दीपावली और छठ पर इनमें अधिकांश घर जाते हैं। बिहार और पूर्वी उप्र की ओर जाने वाली रेलगाड़ियां त्योहार के आसपास की तिथियों में अभी से फुल हो चुकी हैं। अधिकांश ट्रेनों में 150 से 200 से बीच वेटिंग चल रही है। प्रत्येक शनिवार को चलने वाली दून-मुजफ्फरपुर ट्रेन में 11 नवंबर तक नो रूम की स्थिति है।

वहीं, सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को चलने वाली दून-गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस में दीपावली से तीन रोज पहले नौ नवंबर तक 209 वेटिंग है। कमोबेश यही स्थिति हावड़ा रूट की ट्रेनों में भी है। दून-हावड़ा वाया पटना कुंभ एक्सप्रेस में नौ नवंबर को 209 तो 10 नवंबर को स्लीपर क्लास में 291 वेटिंग है।

इन ट्रेन में बढ़ गई वेटिंग
सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को देहरादून से हावड़ा वाया पटना संचालित उपासना एक्सप्रेस का भी कमोबेश यही हाल है। आठ नवंबर को 376 और 11 नवंबर को 252 वेटिंग है। योगनगरी ऋषिकेश से वाराणसी जंक्शन तक जाने वाली जनता एक्सप्रेस में भी त्योहार के नजदीक की तिथियों में 150 से 200 के बीच वेटिंग है। 11 नवंबर को तो इस ट्रेन में नो रूम की स्थिति है।

कुछ प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति

  • दून-मुजफ्फरपुर 11 नवंबर: वेटिंग 253
  • दून-गोरखपुर नौ नवंबर: वेटिंग 209
  • दून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस नौ नवंबर: वेटिंग 209
  • दस नवंबर: वेटिंग 291
  • उपासना एक्सप्रेस 08 नवंबर: वेटिंग 376

लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। परिस्थिति अनुरूप ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। देहरादून और हरिद्वार से त्योहार स्पेशल अतिरिक्त ट्रेन चलाने को हेडक्वार्टर को लिखा गया है। सुधीर कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments