Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधछेड़खानी का विरोध किया तो मनचले ने युवती के चेहरे पर तेजाब...

छेड़खानी का विरोध किया तो मनचले ने युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी

हरिद्वार में 19 वर्षीय युवती को पड़ोस में रहने वाले युवक ने तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुताबिक ऋषभ एन्कलेव के निकट सीतापुर फाटक निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी अपने पैतृक मकान एक्कड़कलां में रहकर पढ़ाई करती है। महिला ने आरोप लगया कि गांव का रहने वाला अमित आए दिन उनकी बेटी को परेशान करता रहता है। महिला का कहना है कि 12 सितंबर की सुबह साढ़े 10 बजे जब उनकी बेटी अपने दूसरे घर ऋषभ एन्कलेव सीतापुर फाटक आ रही थी तो अमित ने उसे धूम सिंह पब्लिक स्कूल के पास रोककर उसके साथ छेड़खानी की। जब बेटी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि यह तो नमूना है।

आरोपी ने शादी न करने पर उसके चेहरे पर तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि घटना के बाद से उनकी बेटी काफी डरी हुई है। कोतवाल सीसी नैथानी ने बताया कि युवती की मां की शिकायत पर आरोपी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments