Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधजस्ट डायल के माध्यम से संचालित हो रहे देह व्‍यापार का भंडाफोड़,...

जस्ट डायल के माध्यम से संचालित हो रहे देह व्‍यापार का भंडाफोड़, चार लड़कियों समेत तीन युवक गिरफ्तार

हरिद्वार : एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने हरिद्वार की पाश कालोनी गोविंदपुरी के एक होटल में छापा मारकर देह व्‍यापार का भंडाफोड़ किया है। होटल में बाहर से बुलाई गई चार लड़कियों के साथ तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है।

जस्ट डायल से संचालित किया जा रहा था नेटवर्क

खास बात यह है कि यह सारा नेटवर्क जस्ट डायल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। एक पूरा होटल लीज पर लेकर रैकेट संचालित हो रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर गोविंदपुरी स्थित होटल पर छापेमारी की।

चार लड़कियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया

मामले में होटल से ही रैकेट चलाने वाली उमा उर्फ पूजा निवासी दिल्ली समेत चार लड़कियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक कनखल व एक ज्वालापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments